जनमत हिन्दी। कटनी। दीपावली पर आतिशबाजी की फुटकर बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने तीन स्थान निर्धारित किए हैं। इस वर्ष ग्राम इमलिया, होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी और एनकेजे में पटाखों की दुकानें लगेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने पूर्व वर्षों में निर्धारित दो स्थलों में बदलाव किया है।
आतिशबाजी की फुटकर बिक्री के लिए 15 दिवसीय अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस की अवधि 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। यह अवधि धनतेरस से ग्यारस तक रहेगी।
इन तीन स्थानों पर लगेंगी दुकानें
ग्राम इमलिया: पूर्व में ग्राम पड़रवारा (माधवनगर) में निर्धारित स्थल की जगह इस वर्ष तहसील कटनी के ग्राम इमलिया में खसरा नंबर 94/1 और 94/2 की भूमि का चयन किया गया है।
होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी: द्वारका सिटी खेल मैदान के स्थान पर इस वर्ष होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी में आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी।
एनकेजे (न्यू कटनी): तिलक कॉलेज और एनकेजे चौकी के पास स्थित रिक्त भूमि पर पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी।
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष तिवारी के निर्देश पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिक्री स्थलों में बदलाव किया गया है। अस्थायी लाइसेंस प्राप्त दुकानदार निर्धारित तीन स्थलों पर ही आतिशबाजी का फुटकर विक्रय कर सकेंगे।






























































































Leave a Reply