जनमत हिन्दी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो युवकों को गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि झिन्ना पिपरिया में मंदिर के पास से एक मोटर साइकिल सवार युवक को गांजा रखने के आरोप में पकड़ा गया है। युवक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में गांजा रखे हुए थे। पुलिस ने युवक से लगभग दो किलो चार सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। पकड़ा गया आरोपी जबलपुर जिले के कुंडम थाना क्षेत्र के मखडार गांव का रहने वाला बृजभान पिता अमर सिंह परस्ते (25वर्ष) है। वहीं पुलिस ने ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के खमतरा बिचुआ मोड़ मेनरोड से एक युवक गांजा सहित पकड़ा गया है। युवक काले रंग के बैग में गांजा रखे था। युवक के बैग से तीन किलो सौ ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पकड़ा गया आरोपी ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के जामूनजुआ गांव निवासी पंचम पिता अरम सिंह (46 वर्ष) है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक सुरेश, सहायक उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, आरक्षक पंकज सिंह, आरक्षक डुमनदास, आरक्षक जागेश्वर, आरक्षक कमोद कोल, आरक्षक देवेन्द्र अहिरवार, आरक्षक गंधर्व की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेडरिया और स्लीमनाबाद एसडीओपी आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई है।
गांजा सहित दो युवक गिरफ्तार: ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, पांच किलो से अधिक गांजा जब्त


































































































Leave a Reply