चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार: मंदिर से चोरी की गई सामग्री बरामद, कटनी पुलिस ने की कार्रवाई

जनमत हिन्दी। कटनी माधवनगर थाने की झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मंदिर में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई सामग्री भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि 29 मार्च 2026 को पिपरौंधी गांव निवासी संतोष बर्मन ने शिकायत दर्ज करई थी कि उनके पारिवारिक दुर्गा मंदिर से अज्ञात चोरों ने चांदी के छोटे-बड़े दो छत्र, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के आभूषण चोरी कर लिए  हैं। चोरी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकारण की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान कोतवाली और थाना एनकेजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए गए आरोपी भोपाल के अनाथालय निवासी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे और उमरिया निवासी राहुल सोनी पिता पुरुषोत्तम दास सोनी से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम चांदी और एक सोने जैसे धातूू का लाकेट बरामद किया है। बरामद की गई चोरी की सामग्री की कीमत लगभग 95 हजार रूपए है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रकाश उर्फ अभिषेक दुबे आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ जिले के थाना कोतवाली, थाना कुठला, थाना एनकेजे, बडवारा, स्लीमनाबाद, जिला उमरिया और जबलपुर जिले के सिहोरा में  कई संम्पत्ती संबंधी अपराध दर्ज हैं। आरोपी द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियां अंजाम दी जा रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी में झिंझरी चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार दुबे, एएसआई शशिभूषण, सतीश भगत, प्रधान आरक्षक पंकज त्रिपाठी, हरिशंकर शुक्ला, अजय, महिला आरक्षक प्रीति तिवारी, सैनिक अक्षय पांडेय की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसियों और माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे के मार्गदर्शन में की गई है।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *