जनमत हिन्दी। कटनी शहर में आवारों कुत्तों के बढ़ते आतंक को रोकने के लिए नगर निगम की टीम ने धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़कर एनिमल ट्रीटमेंट हाउस भेजने की कार्रवाई कर रही है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में टीम द्वारा शहर के आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। नगर निगम की टीम ने 6 आवारा कुत्तों को पकड़कर एनिमल ट्रीटमेंट हाउस भेजा है। नगर निगम की टीम ने टीम ने गुरुनानक वार्ड से 6 आवारा कुत्तों को पकड़ा है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बाताया कि अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में गुरूनानक वार्ड, संत कवरराम वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड सहित अन्य स्थानों से 6 आवारा कुत्तों को पकड़कर कटाएघाट स्थित डॉंग हाउस पहुंचाया गया। आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रतिदिन शहरवासियों द्वारा आवारा कुत्तों से परेशानी होने की शिकायतें की जा रही है। शहरवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई है। अभियान के तहत नगर निगम की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर आवारा कुत्तों को पकड़कर एनिमल ट्रीट मेंट हाउस में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
आवारा आतंक पर लगाम: नगर निगम ने शुरू किया कुत्तों को पकड़ने का अभियान, भेजा जा रहा एनिमल हाउस


































































































Leave a Reply