कटनी के शाहडार में टाइगर अलर्ट: सड़क किनारे आराम फरमाता दिखा बाघ, राहगीरों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के शाहडार जंगल में वन्यजीवों की हलचल बढ़ गई है। सोमवार सुबह शाहडार ग्राम के शिवलिंग के पास सड़क किनारे एक बाघ आराम करता दिखा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह की है। जब कुछ राहगीर शाहडार के जंगल से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे बैठे बाघ पर पड़ी। बाघ शांत मुद्रा में आराम कर रहा था। राहगीरों ने सुरक्षित दूरी पर वाहन रोककर उसका वीडियो बनाया। बाघ ने राहगीरों पर कोई हमला नहीं किया और कुछ देर बाद जंगल की ओर लौट गया। वन विभाग ने राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों से कहा है कि वे इस मार्ग से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें। जान जोखिम में नहीं डालें, वन्यजीव दिखने पर नजदीक नहीं जाएं। ग्रामीणों के अनुसार शाहडार ग्राम के पास वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *