कुत्तों के भौंकने से भागे चोर: मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जनमत हिन्दी। कटनी के रंगनाथ थाना अंतर्गत बरगवां में शुक्रवार सुबह अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। कुत्तों के भौकने की आवाज से चोर बगैर चोरी किए गए ही वहां से भाग निकले। चोरी के प्रयास की इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। जानकारी के अनुसार बरगवां मुख्य मार्ग पर स्थित माय मोबाइल मार्ट में चोरों ने धावा बोला था। शटर तोड़ने के दौरान कुत्तों के शोर से घबराकर चोर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि कुत्ते सक्रिय नहीं होते, तो बड़ी वारदात हो सकती थी। व्यापारियों ने पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए 11 मई को कोतवाली क्षेत्र की मोबाइल दुकान से चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस के पास फुटेज होने के बावजूद अब तक आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। व्यापारिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि मुख्य बाजारों में पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी नहीं है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा और गश्त व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की खोज की जा रही है। पुलिस का दावा है कि शहर में प्रभावी पुलिस गश्त की जा रही है, लेकिन लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस के प्रभावी गश्त व्यवस्था के दावों की पोल खोल रही है। यहां तक की कॉबिंग गश्त वाली रात तक चोरी की वारदात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *