जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में स्कूटी की डिग्गी से दिनदहाड़े ढाई लाख रुपए चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो मोटर साइकिल जब्त करने के साथ ही चोरी के 26 हजार रूपए बरामद कर लिए हैं।पुलिस ने बताया कि बड़वारा थाना अंतर्गत 3 जून 2026 को गुड़ाकला गांव निवासी राधा विश्वकर्मा पिता लेखराम विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गांव में एस बैंक पेनियर वाय चलाती हूं। 1 जून को अपनी स्कूटी स्टेट बैंक विलायत कला के सामने खड़ी की और बैंक के अंदर चली गईं। स्कूटी की डिग्गी में एक बैग रखा था, जिसमें लेडीज पर्स में 500-500 रुपए के नोटों के रूप में कुल 2.50 लाख रुपए नकद थे। जब वह बैंक से अपना काम खत्म करके लौटीं और कुछ सामान खरीदने के लिए डिग्गी खोली, तो उन्हें बैग गायब मिला। अज्ञात चोरों ने स्कूटी की डिग्गी को ऊपर की तरफ खींचकर नोटों से भरा बैग चुरा लिया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर बड़वारा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में संदेहियो ने अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में उनके साथ पिंटू यादव नाम का एक तीसरा आरोपी भी शामिल था। चोरी करने के बाद तीनों ने आपस में 80-80 हजार रुपए बांट लिए थे, जबकि बचे हुए 10 हजार रुपए उन्होंने खाने-पीने और मौज-मस्ती में खर्च कर दिए। वारदात के कुछ दिनों बाद पिंटू यादव अपने हिस्से की रकम लेकर बिहार भाग गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वे बिना नंबर की होंडा शाइन और होंडा शाइन यूनिकॉर्न से उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत महरोई गांव पहुंचे। वहां उनकी पहचान के रामकुमार बैगा के घर पर उन्होंने खाना खाया। पकड़े जाने के डर से सुमित ने अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल वहीं खड़ी कर दी और मोटरसाइकिल के साइड पैनल को खोलकर प्लास्टिक की पन्नी में लपेटकर चोरी के पैसे छिपा दिए। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर दबिश देकर बताए गए स्थान से दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कीं। साथ ही सुमित के कब्जे से 14 हजार रूपए और संजय के कब्जे से 12 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं।पकड़े गए आरोपी युवक अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलगढ़ गांव निवासी सुमित सिसोदिया पिता राधेश्याम सिसोदिया (30 वर्ष) और संजय सिसोदिया पिता टीकम सिसोदिया (38 वर्ष) हैं। आरोपियों को पकड़ने में बड़वारा थाना प्रभारी एसआई केके पटेल, एसआई व्हीएस जायसवाल, एएसआई महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी और आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मोर्य, डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई है।
ढाई लाख की चोरी का खुलासा: दो गिरफ्तार, दो बाइक जब्त, नकदी बरामद






























































































Leave a Reply