जनमत हिन्दी। कटनी जिले के रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत डन कॉलोनी में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से छीनने की वारदात को अंजाम दिया है। चैन स्नैचिंग के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। वारदात की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उमरिया की रहने वाली हामना खातून अपने बेटे गुलाम नवी के साथ इलाज के लिए कटनी आई थीं। उनका इलाज डन कॉलोनी के डॉ सौरभ चौधरी के अस्पताल में चल रहा था। सुबह जब हामना खातून अस्पताल के बाहर टहल रही थीं, तभी यह वारदात हुई। बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन खींची और फरार हो गए। इस वारदात के बाद सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि भागते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल् ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। डन कॉलोनी में हुई चैन स्नेचिंग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जिसके कारण कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। वारदात की जानकारी कॉलोनी में फैलते ही दहशत का महौल है। शहर के अंदर यह कॉलोनी सुरक्षित मानी जाती थी, लेकिन चैन लूट की वारदात ने सभी के अंदर दहशत पैदा कर दी है।
कटनी में सोने की चैन छीनकर भागे बदमाश: कॉलोनी में टहल रही महिला के साथ हुुई वारदात, बाइक में सवार थे लुटेरे










Leave a Reply