जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम द्वारा समस्याओं के तत्काल और प्रभावी निराकरण के उद्देश्य मंगलवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने मेयर इन काउंसिल सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से काफी संख्या में नागरिक पहुंचे और पेयजल, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, अतिक्रमण और राजस्व संबंधी समस्याओं से जुड़े आवेदन दिए। जनसुनवाई के दौरान 33 आवेदनों पर सुनवाई की गई। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। महापौर ने अधिकारियों से अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नागरिक समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इस व्यवस्था से आमजन को तत्काल सुनवाई और सरल समाधान का लाभ मिला।
महापौर ने सुनी समस्याएं: अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश, 33 आवेदनों पर हुई सुनवाई



































































































Leave a Reply