जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत कन्हवारा गांव क्षेत्र के खेत में बुधवार दोपहर एक युवक के अधजले शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है और मृतक की पहचान छिपाने और साक्ष्य को मिटाने के उददेश्य से उसे जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस टीम हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कन्हवारा निवासी 32 वर्षीय छब्बू पिता मुन्ना कोल के रूप में की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर पर पत्थर या ईंट जैसी भारी वस्तु से हमला किया, जिसके कारण उसकी उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने बताया कि कन्हवारा के एक खेत का पुलिस टीम मौका मुआएना किया। पुलिस की एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड द्वारा की जांच की गई है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
कटनी में सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहले हत्या, फिर सबूत मिटाने की साजिश की आशंका










Leave a Reply