जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम क्षेत्र में अमृत योजना के अंतर्गत संचालित सीवर नेटवर्क एवं पाइपलाइन विस्तार कार्यों की प्रगति की महापौर प्रीति संजीव सूरी ने समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अमृत योजना के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सीवर और पाइपलाइन विस्तार के कार्यों की जानकारी ली गई और सभी कार्यों को निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए गए। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि सीवर और पाइपलाइन विस्तार कार्य शहर की आधारभूत परियोजनाओं में शामिल हैं, कार्यों के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में कार्य संचालित हैं, वहां नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए कार्यों का चरणबद्ध संचालन किया जाए। समीक्षा बैठक में महापौर ने रेस्टोरेशन कार्यों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पाइपलाइन और सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों और मार्गों का पुनर्स्थापन भी तय समय सीमा में किया जाए। रेस्टोरेशन कार्य मानकों के अनुरूप हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी क्षेत्र में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित क्षेत्रीय पार्षदों, स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सूचना दी जाए। महापौर ने कहा कि खुदाई कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उतने ही क्षेत्र में खुदाई की जाए, जितने क्षेत्र में समय पर भराई और पुनर्स्थापन का कार्य किया जा सके। सभी कार्यस्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।
सीवर और पाइपलाइन विस्तार कार्य की समीक्षा: महापौर ने कहा- गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान, निर्धारित समय पर पूरा करें कार्य




































































































Leave a Reply