जनमत हिन्दी। शहर के कारगिल चौराहे में रविवार को राहगीरी डे के सातवें संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारी, जनप्रतिनिधि और काफी संख्या में शहरवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि राहगीरी डे ने दिखा दिया कि जब सड़कें जनता की होती हैं, तो संदेश सीधे दिल तक पहुंचते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण कोई प्रतियोगिता नहीं, आदत बदलने का आंदोलन है। और इस आंदोलन के असली हीरो आप सब हैं। राहगीरी डे ने एक बार फिर साबित किया कि शहर तब बदलता है जब नागरिक चलते हैं, रुकते हैं, सोचते हैं और कदम उठाते हैं। कार्यक्रम में नागरिकों ने जहां राहगीरी डे के सेल्फी पॉइंट के साथ फोटो ली। वही क्यू आर कोड स्कैन कर स्वच्छता का फीडबैक देकर जागरूक नागरिक का कर्तव्य निभाया। इस दौरान इको ब्रिक्स, अनुपयोगी सामग्री से सुंदर कलाकृति, रैन वाटर हार्वेस्टिंग का भी संदेश प्रसारित किया जाकर नागरिकों को जागरूक किया गया। वही मैजिक शो एवं रसकला संगीत विद्यालय की नन्ही बच्चियों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व विजेता प्रतिभागियों को तुलसी का गमला भेट कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। आयोजन के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगम आयुक्त तपस्या परिहार,एम आई सी सदस्य जयनारायण निषाद, सुभाष साहू डॉ रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार,पार्षद मौसुफ अहमद बिट्टू, रेखा संजय तिवारी गोविंद चावला, शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद ऋचा गेलानी, रचना गुप्ता चिकित्सक, उद्योगपति, समाजसेवी संगठन गणमान्य नागरिक, छात्र, छात्रा, शिक्षक शिक्षिका, युवा, बुजुर्ग, सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की काफी संख्या में मौजूदगी रही।
इस दौरान नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री असित खरे, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन सहित स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, सहित काफी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। आपको बतादें कि शहर में हर रविवार को राहगीरी डे का आयोजन किया जा रहा है। राहगीरी डे कार्यक्रम में शहर के लोग काफी संख्या में शामिल हो रहे है। आयोजन के दौरान मनोरंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बच्चे, युवा सहित सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं।
राहगीरी डे: राहगीरी डे में उमड़ा जनसैलाब, स्वच्छता और स्वास्थ्य का दिया संदेश































































































Leave a Reply