समाधान का मंच बनी जनसुनवाई: सीढ़ी नहीं चढ़ पा रही थी बुजुर्ग महिला, महापौर स्वयं पहुंची उनके पास

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई एक बार फिर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई। शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां पेयजल, सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान एक प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला, जब एक वृद्ध महिला सीढ़ियां चढ़कर ऊपर नहीं जा सकीं। स्थिति को देखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्वयं नीचे पहुंचीं और महिला से उनकी समस्या जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में शहरवासियों को अपनी समस्याएं सीधे महापौर के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे शिकायतों को बिना देरी के समझा गया। महापौर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे, जिससे कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू की गई। महापौर ने शहरवासियों से कहा कि वे प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए यह मंच उपलब्ध कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *