जनमत हिन्दी। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। बैठक में एसपी ने कहा कि अपराध रोकना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जिले में किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाए। आगामी त्योहार रामनवमी को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय करने, सुरक्षा व्यवस्था में उनका सहयोग लेने के निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना और चौकी प्रभारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, मुख्य मार्गों और तिराहों पर विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रभावी रात्रि गश्त करने और आमजन से लगातार संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया। फरार स्थायी वारंटी और इनामी बदमाशों की थाना स्तर पर समीक्षा कर उनकी गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश कर उनकी जल्द दस्तयाबी किए जाने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों को लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान, खत्मा खर्जी, शिकायतों, महिला, बच्चों से संबंधित अपराधों की समीक्षा करते हुए उनका जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित मर्ग और माल के निराकरण के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए। एमएलसी औश्र पीएम रिपोर्ट को मेडलेपर पोर्टल के माध्यम से भेजने, प्राप्त करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, किसी भी प्रकार की अफवाह को तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध शराब, सट्टा, जुआ, अवैध हथियार, मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, अधिक से अधिक बदमाशों को बाउंड ओवर करने तथा गंभीर अपराधियों की जमानत नस्तीकरण की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वाहन चेकिंग में सख्ती लाने, अवैध हथियारों की रोकथाम, अवैध गोवंश परिवहन पर कार्रवाई, स्थायी व फरार वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉटों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को मजबूत बनाने, साइबर अपराध के जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया है।
अपराध रोकना हमारी बड़ी जिम्मेदारी: भीड़ वाले स्थानों में लगेंगे सीसीटीवी, बदमाशों पर कसेगा शिकंजा










Leave a Reply