जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र में खड़े ट्रकों से चालकों और क्लीनरों के मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 23 जून को छतरपुर जिले के डोंगी गांव निवासी अरुण यादव ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ट्रक में हेल्पर का कार्य करता है। 22 जून की रात उसने अपना ट्रक नदीपार स्थित चाण्डक पेट्रोल पंप के सामने खड़ा किया था। ट्रक के केबिन में चार्जिंग पर लगा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सुबह गायब मिला। इस बीच एक पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र निवासी अनुज कुमार अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक में खलासी का कार्य करता है। उसने अपना ट्रक मुड़वारा स्टेशन के पास साइकिल स्टैंड के सामने खड़ा कर रात में विश्राम किया था। सुबह उठने पर ट्रक के केबिन में रखा वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन चोरी पाया गया। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर प्रकरण की विवेचना शुरू की। एक ही दिन में हुई दो मोबाइल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक मुड़वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बेहद कम कीमत पर महंगे मोबाइल फोन बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया वह निमिया मोहल्ला निवासी कुंदन चौधरी है। पूछताछ में उसने बताया उसके द्वारा ट्रकों के अंदर से मोबाइल चोरी किए गए हैं। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक दीपेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी और सीएसपी के मार्गदर्शन में की गई है।
खड़े ट्रकों से मोबाइल चोरी: पुलिस ने आरोपी का दबोचा, पांच मोबाइल बरामद



































































































Leave a Reply