जनमत हिन्दी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आस्था प्लाजा स्थितकटनी जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय बरगवां में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के प्रयासों से हृदय स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में नागरिकों, कांग्रेसजनों, समाजसेवियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ निकुंज पवार ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन दिया। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में त्वरित रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को जांच परिणाम शीघ्र प्राप्त हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, प्रशांत जायसवाल, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जनसेवा का संदेश: कांग्रेस कार्यालय में कि गई ईसीजी, शुगर, बीपी और लिपिड प्रोफाइल कि निःशुल्क जांच



































































































Leave a Reply