स्वच्छता के साथ फिटनेस का संदेश: डन कॉलोनी में किया गया राहगीरी दे का आयोजन, शहर को सुंदर बनाने का संकल्प

जनमत हिन्दी। रविवार की सुबह डन कॉलोनी की सड़कें जब वाहनों से मुक्त हुईं तो वहां सिर्फ इंसान नहीं उतरे, उतरा पूरे शहर का जज्बा। मौका था नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित राहगीरी डे कैंपेन 2026 के आठवें संस्करण का, जिसने स्वच्छता नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की संकल्पना को सड़क पर उतार कर दिखा दिया। मदन मोहन चौबे वार्ड में आयोजित इस भव्य आयोजन ने साबित कर दिया कि जब नागरिक ठान लें तो शहर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाती है। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, निगमायुक्त  तपस्या परिहार,  मेयर इन काउंसिल सदस्य, सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, उमेंद्र अहिरवार, बीना संजू बैनर्जी, स्थानीय पार्षद सुशीला मिश्रीलाल, सीमा श्रीवास्तव, गोविंद चावला, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, उपयुक्त शैलेश गुप्ता, नोडल अधिकारी आदेश जैन विभिन्न समाजसेवी संगठन, योग ग्रुप, कटनी एक्सरसाइज ग्रुप, गणमान्य नागरिक सहित काफी संख्या में डन कॉलोनी निवासी, छात्र, छात्राएं, युवा, महिला, बुजुर्गों की मौजूदगी रही। सुबह सात बजते ही डन कॉलोनी का मुख्य मार्ग नो व्हीकल जोन में बदल गया। तब्दील गया जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय नागरिकों, अधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और वरिष्ठजनों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने आयोजन को महोत्सव का रूप दे दिया।  नागरिकों ने सपरिवार पहुंचकर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योग सत्र से हुआ, जहां सैकड़ों नागरिकों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर शरीर और मन के संतुलन का संदेश दिया। इसके बाद साइकिल रैली में युवाओं की टोली ‘एक्टिव कटनी, फिट कटनी के नारों के साथ निकली तो स्केटिंग ट्रैक पर नन्हे बच्चों ने करतब दिखाकर सबका दिल जीत लिया। रस्साकशी, नींबू-चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ जैसी पारंपरिक खेल कैरम, पिट्टू, शतरंज, पिट्टू, सांप सीढ़ी,  में बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साबित किया कि फिटनेस की कोई उम्र नहीं होती। वही स्वच्छता पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक कलाकृति उकेरी। राहगीरी डे सिर्फ पसीना बहाने का मंच नहीं था, बल्कि सोच बदलने की प्रयोगशाला भी बना। कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जबकि निगम की आई ई सी टीम द्वारा ‘फोर बिन सिस्टम के लाइव डेमो स्टॉल पर निगम कर्मियों ने गीला, सूखा, सेनेटरी और हानिकारक कचरे को अलग-अलग कर दिखाया और बताया कि कचरे का सही निपटान घर से ही शुरू होता है।
नुक्कड़ नाटक पॉलिथीन छोड़ो, पर्यावरण जोड़ो ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खतरों को इतने मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया कि कई नागरिकों ने मौके पर ही कपड़े के थैले उपयोग करने का संकल्प लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 और गार्बेज फ्री सिटी के संदेशो ने सभी का ध्यान खींचा।  कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आयोजन में शामिल हुई भीड़ बता रही है कि कटनी बदल रहा है। स्वच्छता और स्वास्थ्य अब सरकारी अभियान नहीं, जन-आंदोलन बन गया हैं।    रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *