ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुंबई से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह, दुबई से भी कनेक्शन

जनमत हिन्दी। कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी पुलिस चौकी पुलिस ने ठगी के आरोप में मुंबई से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर ठगी के करोड़ों रुपए को ठिकाने लगाने का आरोप है। ठगी के आरोप में पकड़े गए युवक के गिरोह ने देशभर के लोगों से 4.26 करोड़ रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की और उस पैसे को अलग-अलग खातों में भेज दिए। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र विश्वकर्मा ने शिकायत की थी कि जीशान नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें झांसा दिया था। जीशान ने कहा था कि वह उनकी संस्था आर्यवत शिक्षा समिति को डोनेशन दिला देगा। जिसके बाद राजेंद्र के बैंक से लाखों के ट्रांजेक्शन हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच में में पता चला कि ठगों ने इसी खाते का इस्तेमाल देशभर से ठगे गए 4.26 करोड़ रुपए इधर-उधर किया है। इसी मामले में पुलिस ने मुंबई के अंधेरी क्षेत्र से 25 साल के अभिषेक नार्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह दुबई में बैठे अपने साथियों के लिए ठगी के पैसों को अलग-अलग खातों में भेजना था, जिसके बदले उसे हर महीने 60 हजार रुपए मिलते थे। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *