जनमत हिन्दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बातÓ के 134वें एपिसोड को आज कटनी जिले में नवाचार के साथ बूथ स्तर पर किसानों और आमजन के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम को लेकर जिलेभर के सभी मंडलों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा विशेष रूप से कटनी पहुंचे। उन्होंने बहोरीबंद विधानसभा के कुआं मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत राखी मेढ़े के बूथ क्रमांक 207 पर अन्नदाता किसानों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के के बाद सांसद ने किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बातÓ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरणा देने वाला संवाद है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी को सशक्त बनाता है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक प्रणय पांडे, जिला उपाध्यक्ष सतीश नायक, मंडल महामंत्री आकाश नायक, बूथ अध्यक्ष आनंद हल्द्कार तथा बूथ स्तर पर ‘मन की बातÓ के प्रभारी महेंद्र हल्द्कार सहित काफी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों एवं आमजन के साथ कार्यक्रम सुना। विधायक संदीप जायसवाल ने कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया, विधायक संजय पाठक ने बूथ पर कार्यक्रम सुना, जबकि बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे सांसद वीडी शर्मा के साथ उपस्थित रहे। वहीं बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी निवास पर आमजनों और किसानों के साथ कार्यक्रम सुना। महापौर ने सावरकर वार्ड में किसानों के बीच और निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने बूथ में प्रसारण को ध्यानपूर्वक सुना। जिलेभर के सभी मंडलों में किसानों और आमजन ने प्रधानमंत्री की बातों को गंभीरता और उत्साहपूर्वक सुना। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
देश को प्रेरणा देता है मन की बात कार्यक्रम: सांसद ने किया किसानों का सम्मान, बूथ स्तर तक सुना गया कार्यक्रम































































































Leave a Reply