जनमत हिन्दी। जिला पत्रकार संघ द्वारा परस्पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को होटल उर्वशी में आयोजित किया गया। मिलन समारोह में पत्रकारों ने पत्रकारिता जगत में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार मंथन किया। पत्रकार मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और जिला पत्रकार संघ के संस्थापक कृष्णकांत अग्निहोत्री की उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर आशीष तिवारी ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन गौर, आशुतोष शुक्ला, स्वतंत्र पत्रकार और अधिवक्ता अश्वनी बड$गैया, जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा व भवानी तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महासचिव गिरीश श्रीवास्तव, प्रवक्ता भवानी तिवारी, संगठन मंत्री रोहित सेन, अंकुश रजक ने मंचासीन अतिथियों का तिलक वंदन करते हुए पुष्पहारों से स्वागत किया। इसके बाद पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन में जिला पत्रकार संघ के संबंध में सभी को बताया। उन्होने कहा कि 1970 में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जिला पत्रकार संघ का गठन किया गया था। जिला पत्रकार संघ में संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सत्येन्द्र पाठक रहे और वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री अध्यक्ष बने। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ पत्रकार और कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ पार्षद प्रियदर्शन गौर ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापकता के उस पायदान पर खड़ा है जहां पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण पेशा बन गई है।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अश्वनि बड़गैया ने कहा पत्रकारों को पत्रकारिता जगत में संस्थाओं से कभी पत्रकारिता करने की स्वतंत्रता नसीब नहीं हुई। पत्रकारिता का व्यवसाय जिस दिन थमेगा पत्रकार की कलम स्वत: बोलेगी। पत्रकार आशुतोष शुक्ला ने कहा पत्रकारिता का क्षेत्र अब विस्तृत हो गया है इसमें पत्रकारों को चुनौती भी है और सरलता सहजता भी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला पत्रकार संघ के आयोजको को शुभकामनाएं दी और कहा कि पत्रकार बंधुओं द्धारा परस्पर सदभाव के ऐसे आयोजनों से मनोबल और पत्रकारिता के प्रति उत्साह बढता है। पत्रकार सुबह से लेकर शाम तक खबरों की खोज में लगे रहते हैं। उन्हें इतना समय भी नहीं मिलता कि वे अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकें। काम के तनाव के बीच मिलन समारोह जैसे आयोजनों से उन्हें अपनी खुशी का इजहार करने का मौका मिलता है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। पत्रकार मिलन समारोह में वष्ठि पत्रकार लालजी शर्मा, आशीष सोनी, वंदना तिवारी, सुरेन्द्र राजपूत, सुनील मुरारी, कमलेश सिंह, संजय शर्मा, रजनीश बाजपेयी, शिव प्रताप सिंह, बाल्मीकि पांडेय, रवि पांडे, अनिल राज तिवारी, मुकेश तिवारी, संजय अग्रवाल, संजय गुप्ता, अशोक वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अमित यादव, मनोज प्यासी, विकास बर्मन, जितेन्द्र द्विवेदी, सुजीत तिवारी, यश खरे, सुनील यादव, प्रकाश पटेल, जाहिद हुसैन सिद्दकी, असलम खान, शकील खान, सचिन तिवारी, दिलीप शुक्ला, राहुल उपाध्याय, संजय खरे, राकेश तिवारी, प्रभाकर सिंह, अभिषेक शुक्ला, अमित तिवारी, अनन्त चतुर्वेदी, अंकुश रजक, तपन निषाद, जितेन्द्र राय, विजय उपाध्याय, अंशुल बेहरे, शरद यादव, अवधेश सिंह चौहान सहित सभी पत्रकारों की उपस्थिति रही।
होटल उर्वशी में पत्रकारों का महाकुंभ: एकता का दिखा संदेश, पत्रकारिता की गरिमा और जिम्मेदारी पर हुआ मंथन










Leave a Reply