जनमत हिन्दी। कटनी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत अल्फर्ट गंज में धर की बाड़ी में अवैध रूप से भंडारित कर रखी गई 270 लीटर देशी शराब को जब्त किया गया है। जब्त कीगई शराब की कीमत करीब एक लाख 60 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अल्फर्टगंज में सत्यम जायसवाल अपने घर की बाड़ी में काफी मात्रा में देशी शराब रखे हुए और उसे बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान में दबिश दी गई। दबिश के दौरान वहां पर एक युवक मिला। पुलिस ने टीम ने बाड़ी की तलाशी ली तो वहां से शराब से भरे 15 कार्टून मिले। जिसके बाद पुलिस ने वहां पर मिले युवक को हिरासत में लिया। पकड़ा गया युवक बीडी अग्रवाल वार्ड निवासी सत्यम पिता विजय जायसवाल है। पुलिस ने युवक सत्यम जायसवाल के खिलाफ काफी मात्रा में अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने बताया कि 31 मार्च की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कि बैलट घाट बरगद के पेड़ के पास एक काले रंग की कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने को देखकर ड्रायवर सीट में बैठा ड्रायवर भाग गया। पुलिस ने ड्रायवर सीट पर बैठे नाबालिग युवक को पकड़ा है। कार से 15 कार्टून शराब मिली है। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रूपए है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय, एसआई कुलदीप सिंह, एसआई किशोर कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, पुष्पराज सिंह, रामपाल बागरी, आरक्षक अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक मिश्रा, मंसूर हुसैन, मोहन मंडलोई, दिनेश सेन, अजीत सिंह की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया और सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई है।
घर की बाड़ी में छिपा रखी थी शराब: कोतवाली पुलिस ने जब्त की लाखों की शराब, कार भी जब्त










Leave a Reply