जनमत हिन्दी। कटनी कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेशन चौराहे स्थित शराब दुकान पर कट्टा लहराकर कर्मचारी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात कुछ युवक शराब दुकान पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब दुकान कर्मचारी पर कट्टा अड़ाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी गांधी गंज निवासी गोलू पिता विजय सक्सेना सहित रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी जानू उर्फ महेंद्र पिता छोटेलाल चौहान, रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी अंशुल पिता राजेश भारती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू सक्सेना के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। वहीं अन्य दो आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब दुकान कर्मचारी और मुख्य आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कट्टा, कारतूस और चाकू जब्त: कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, कर्मचारी को दी थी जान से मारने की धमकी



































































































Leave a Reply