जनमत हिन्दी। कटनी नदी के सीमांकन कराने के कलेक्?टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश के पर सीमांकन के लिए दो विशेष राजस्व दलों का गठन किया गया है। ये दल नगर निगम के सहयोग से मौके पर पहुंचकर नदी की वास्तविक सीमाओं का निर्धारण करेंगे और सीमा चिन्ह स्थापित कराएंगे। जारी आदेश के अनुसार सीमांकन कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। दल क्रमांक-1 की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक श्रीमति विभा गर्ग को दी गई है, जिनके साथ पटवारी अमित कनकने, धर्मेन्द्र ताम्रकार, दादूराम पटेल, सुभाष गर्ग और राजेश दुबे दल में शामिल हैं। वहीं दल क्रमांक-2 का प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्री ब्रजबिहारी दुबे को बनाया गया है। इस दल में पटवारी तुलाराम वर्मा, विनीत सिंह बघेल, संदीप गर्ग, नितेश पाण्डेय एवं विवेक बहरे को शामिल किया गया है। दोनों दल सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण कर निर्धारित प्रारूप में सीमांकन प्रतिवेदन, पंचनामा, फील्डबुक और नक्शा ट्रेस तहसीलदार कटनी नगर के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमांकन रिपोर्ट के बाद यदि नदी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण पाया जाता है, तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। सीमाकंन को समय सीमा में करने के निर्देश दिए गए हैं।
कटनी नदी का होगा सीमांकन: विशेष राजस्व टीम का गठन, एक सप्ताह में दी जाएगी रिपोर्ट































































































Leave a Reply