झूलेलाल चालिहा महोत्सव: 40 दिन की तपस्या और आस्था का अद्भुत संगम, जल देवता से देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

जनमत हिन्दी। भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव समिति द्वारा गुरुनानक वार्ड स्तिथ झूलेलाल मंदिर में मनाया जा रहा झूलेलाल चालिहा महोत्सव की श्रृंखला में 19 जुलाई प्रथम रविवार को सुबह 9 बजे से कटाए घाट के तट पर जल देवता की पूजा अर्चना, भजन कीर्तन अखों पल्लव, आरती व दीपदान का आयोजन किया गया। समाजसेवी संजय खूबचंदानी ने बताया कि 40 दिन की भक्ति, तपस्या और आस्था का अधबुध पर्व पर जल देवता से देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पार उपस्तिथि भारी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच धर्ममय अद्भुत नजारा दिखा और भगवान श्री झूलेलाल जी के जय कारों से पूरा कटाई घाट भक्तिमय हो गया। अंत में परसाद वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहनलाल बत्रा, महेश बहलानी, अमर चेतवानी,हरीश बहलानी, अशोक कुमार बेसानी, नेवंद खूबचंदानी, नारायणदास वलेचा, मनोहर लाल बजाज,सुरेश गांधी, बसंत थारवानी,राजकुमार चेलानी, अमृत सेवलानी,मनोहर उधवानी, नानकराम खूबचंदानी, गायक नरेश चंदानी, बालचंद चेतवानी, अशोक आहुजा, हेमंत सखानी, वीरेंद्र लालवानी, अजय केसवानी, रवि मोटवानी जीके लालवानी, अमृत तनवानी, संजय खूबचंदानी, अमर पंजवानी, समस्त सिंधी भावरन व सुपर ग्रुप और सुहिंणा सिन्धी के सभी सदस्य, राजेश बनवारी, राजेश खूबचंदानी, महेश रावलानी, महेश रोचलानी, अशोक रिझवानी, अक्षत नागवानी, नरेश छाबड़ा, सुभाष गलानी, लख्मी भाटिया और काफी संख्या में श्रद्धालु की उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *