जनमत हिन्दी। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में कटनी शहर स्थित जालपा देवी मंदिर में मातृ शक्तियों द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान विहिप की क्षेत्र संयोजिका सुनीता गर्ग ने हिंदू नव वर्ष के विषय को प्रभावी तरीके से मातृशक्तियों बताया। उन्होने कहा कि हमारे मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है और यहां आकर हमें अपने मानस पटल पर यह बिठाना है कि हमारी जागृति से समाज का सुधार होने वाला है, हम जागेंगे तो हमारा राष्ट्र बदलेगा,भारत माता बहुत उम्मीद से हम सब मातृ शक्तियों की ओर देख रही है की कब यह मेरी पुत्रियां जागेंगी और कब इस समाज का और राष्ट्र का कल्याण होगा। उन्होने कहा कि आप सब जागृत रहिए, इसी से समाज जागृत होता है, परिवार सुधरता है, हम जिस भारत माता को अखंड बनाने का सपना देख रहे हैं, जिस भारत माता को विश्व गुरु के शिखर पर विराजमान करने का सपना देख रहे हैं, सभी मातृ शक्तियों का इसी प्रकार थोड़ा-थोड़ा सहयोग रहेगा तो निश्चित ही हमारी भारत माता विश्व गुरु के शिखर पर विराजमान होगी। कार्यक्रम में काफी संख्या मेंं मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही।
हम बदलेंगे तो राष्ट्र बदलेगा: मातृशक्ति के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान, कार्यक्रम में गूंजा भारत माता का जयघोष










Leave a Reply