हरिहर तीर्थ बनेगा आस्था का नया केंद्र: “रामलला हम आएंगे” के प्रणेता पहुंचे हरिहर तीर्थ, बढ़ेगा पर्यटन, मिलेगा रोजगार

जनमत हिन्दी। आज भव्य दिव्य श्री रामलाला का मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार है पर इस मंदिर निर्माण और बाबरी ढांचा को मिट्टी में मिलाए जाने के राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई ऐसे नारे आए जिन्होंने हिंदू कारसेवकों में उत्साह का संचार किया। ऐसा ही एक नारा है रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इस नारे के प्रणेता बाबा सत्यनारायण मौर्य ने सोमवार को कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक के निमंत्रण पर रामराजा पर्वत पर हरिहर तीर्थ के निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ भारतीय प्रतिमा विज्ञान के विशेषज्ञ और मूर्तिकार दिनेश शर्मा भी पहुंचे । अपने चित्र, कविता और संगीत के द्वारा राष्ट्र जागरण के कार्य में लगे हुए बाबा सत्यनारायण मौर्य जो एक लेखक, संगीतकार, गीतकार, कुशल वक्ता और सिद्धहस्त चित्रकार हैं और प्रसिद्ध मूर्तिकार दिनेश शर्मा का विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने आत्मीय स्वागत करते हुए हरिहर तीर्थ के दिव्य प्रकल्प के निर्माण कार्यों की जानकारी प्रदान करते हुए सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों मूर्धन्य कलाकारों के साथ सांस्कृतिक धरोहर और तीर्थ की भव्यता से निर्माण को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने अपने सुझाव भी दिए। संजय पाठक ने उनको जानकारी देते हुए बताया कि इस हरिहर तीर्थ क्षेत्र के निर्माण से विजयराघवगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों से वहां प्रसाद, फूल, परिवहन और होटल उद्योग पर्यटन से जुडने वाले हज़ारों लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास की गति में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *