कांग्रेस कि वार्ड कमेटी का गठन: शहर अध्यक्ष ने कहा- जनता की समस्याओं को उठाए, घर घर पहुंचाएं पार्टी की विचारधारा

जनमत हिन्दी। कटनी शहर के रफी अहमद किदवई वार्ड में वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता है और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार गुप्ता, रमेश मिश्रा, रमेश अहिरवार, कैलाश कनौजिया, सुमन रजक, मोनू बर्मन, राकेश कोल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित वार्ड कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *