जनमत हिन्दी। समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं की खरीदी शुरू होने की तिथियों में बार-बार बढ़ोत्तरी करने सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर कटनी जिला कांग्रेस ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने से पहले ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि वर्तमान भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण प्रदेश का अन्नदाता गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। सरकारी मूल्य पर गेहूं खरीदी की तिथियों में बार-बार परिवर्तन 23 मार्च, 1 अप्रैल, 10 अप्रैल और अब 15 अप्रैल किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों को अपनी फसल बेचने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों के ऋण वसूली की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित किए जाने के कारण काफी संख्या में किसान डिफाल्टर घोषित हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप किसानों को मजबूरी में अपनी उपज 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के कम दामों पर बेचनी पड़ रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं पड़ोसी राज्य राजस्थान में 16 मार्च से गेहूं उपार्जन प्रारंभ हो चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को तत्काल सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि ऋण वसूली की समय-सीमा में वृद्धि कर किसानों को राहत दी जाए। किसानों को उचित मूल्य दिलाने ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाए। समस्याओं का जल्द निराकरण कर किसानों को राहत दी जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, गणेश राव, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, कल्लूदास बैरागी, अजय गर्ग, जितेन्द्र सिंह, सरमन चौधरी, मंगल सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील जायसवाल, रविंद्र सिंह बघेल, नरेंद्र सैनी, विकास निगम, राजेश जाटव, रमाकांत दुबे नदीम अहमद, अंबिका प्रसाद द्विवेदी, शरद द्विवेदी, रणजीत सिंह, अजय जसवानी, मनीषा सिंह सोलंकी, माया चौधरी, प्रियदर्शन गौर, नारायण निषाद, श्याम यादव, जालिम यादव, पार्षद मनोज गुप्ता, समर, जय उरमलिया, गणेश नारायण गुप्ता, मजीद खान, मुन्ना भाई जान, रजनी वर्मा, सौम्या रंधेलिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
किसान परेशान, सरकार बेपरवाह: कांग्रेस ने बोला हल्ला, सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी










Leave a Reply