जनमत हिन्दी। यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह द्वारा देर रात शहर के प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान थाना प्रभारी यातायात अपने दल-बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए यातायात को व्यवस्थित करते नजर आए। भ्रमण के दौरान अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर मौके पर चालानी कार्रवाई कर ई-चालान काटे गए।
निरीक्षण के दौरान आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्क करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए समझाइश भी दी गई। यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से सड़क पर लगाए गए डिवाइडर कोन और यातायात संकेतकों को भी व्यवस्थित कराया गया।
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते दिखाई दिए।
कार्रवाई में यातायात सूबेदार सोनम उइके, उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार सहित यातायात थाना के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस ने लोगों से कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें, नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़े न करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।































































































Leave a Reply