डीआईजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण: अपराधियों पर नजर, गश्त में तेजी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

जनमत हिन्दी। जबलपुर रेंज डीआईजी अतुल सिंह ने सोमवार को कोतवाली थाना कटनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना अभिलेखों, विभिन्न रजिस्टरों, लंबित प्रकरणों की फाइलों, अपराध नियंत्रण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध, प्रभावी कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, चिन्हित अपराधियों पर निगरानी रखने, उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि थाना आने वाले नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले की वर्तमान कानून और व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *