जनमत हिन्दी। कटनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्र्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्री हनुमान जी समस्त हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। उनका किसी राजनीतिक दल के झंडे और राजनीतिक प्रचार से जुड़े स्वरूप में चित्रण करना करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और धार्मिक आस्था, मर्यादा के विपरीत है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सभी धर्मों के आराध्य देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं का सम्मान किया जाना प्रत्येक नागरिक और संगठन का दायित्व है। किसी कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। ज्ञापन में मांग की कि गईर् है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संगठन किसी भी धर्म की आस्था और धार्मिक प्रतीकों का अनुचित राजनीतिक उपयोग करने का दुस्साहस नहीं कर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजा जगवानी, रजनी वर्मा, सौम्या रांधेलिया, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रंजीत सिंह, मौसूफ अहमद बिट्टू, श्याम पाहुजा, राजकुमार विश्वकर्मा, अहमद कुरैशी, अजय कोल, रमेश अहिरवार, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी वाल्वी, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप: कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एफआईआर की मांग






























































































Leave a Reply