जनमत हिन्दी। कटनी कैमोर नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिला मार्केट में संचालित शराब दुकान स्थानीय नागरिकों और विशेषकर महिलाओं के लिए जी का परेशानी का सबब बन गई है। दुकान को हटाने के लिए लंबे समय से आंदोलनरत और प्रयासरत स्थानीय नागरिकों का सब्र अब जवाब देने लगा है। प्रशासन की अनदेखी से नाराज नागरिकों ने एसडीएम विजयराघवगढ़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि शराब दुकान के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। खासतौर पर महिलाओं को अधिक परेशानी होती है। ज्ञापन में कहा गया है कि दुकान हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में नागरिकों ने साफ तौर पर कहा है कि महिला व्यापारिक क्षेत्र जैसे संवेदनशील स्थान पर शराब दुकान का संचालन पूरी तरह से अनुचित है। ज्ञापन में मांग की गई थी है कि जनहित, महिला सुरक्षा और उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग और राज्य प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए जाएं। नागरिकों का कहना है कि यदि इस बार भी उनकी जायज मांग को अनसुना किया गया और शराब दुकान को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। जिसकी पूरी जवाबदारी स्थानीय और जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही।
जनता के साथ कांग्रेस का हाथ: शराब दुकान हटाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी



































































































Leave a Reply