नामांकन निरस्त होने पर भड़की कांग्रेस: लोकतंत्र बचाओ के लगाए नारे, उपवास रख जताया विरोध

जनमत हिन्दी। कांग्रेस पार्टी की नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को कटनी जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नामांकन रद्द किए जाने को कांग्रेस ने लोकतंत्र विरोधी कृत्य बताया। जिला मुख्यालय में ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर परिसर के बाहर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए गांधीवादी तरीके से सामूहिक उपवास रखा। विरोध प्रदर्शन का असर सिर्फ जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी सामूहिक उपवास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदशर्न के दौरान ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, अजय जैसवानी, राजा जगवानी, राजेश जाटव, मौसूफ अहमद, कमल पांडे, गोल्डन पांडे, अजय गोटियां, नारायण निषाद, मंगल सिंह श्याम यादव, जीतू गुप्ता, संतोष पटेल, देवीदीन गुप्ता, रंजीत सिंह, सचिन गर्ग सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतंत्र की दमन कर रही है, सरकारी एजेंसियों को दुरूपयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *