जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम में मंगलवार को आयोजित की गई जनसुनवाई में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी को बताईं। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, राजस्व, अतिक्रमण सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई की गई। महापौर ने प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल और निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी और पारदर्शी समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। नागरिकों कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर आवेदकों को समय पर राहत प्रदान की जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद रहे, जिससे नागरिकों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कई प्रकरणों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर कार्रवाई प्रारंभ कराई गई, जबकि गंभीर मामलों के जल्द निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। महापौर ने शहरवासियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें सीधे नगर निगम के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को तत्काल, पारदर्शी जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
शिकायत करें, समाधान पाएं: महापौर की जनसुनवाई में शहरवासियों को मिल रही राहत, एक ही छत के नीचे सुनी गईं समस्याएं


































































































Leave a Reply