चिलचिलाती धूप में कलेक्टर का निरीक्षण: समर्थन मूल्य केन्द्र में बोरियां खुलवाकर देखी गेहूं की गुणवत्ता, मानको की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

जनमत हिन्दी। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने मंगलवार को बड़वारा, नन्हवारा सेझा, विलायतकला और अमाड़ी उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों में पंखा व छन्ना के माध्यम से गेहूं की सफाई कराकर ही खरीदी की जाए। गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने किसानों को केन्द्रों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर, जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, तहसीलदार बड़वारा ऋषि गौतम, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। कलेक्टर ने गुणवत्तायुक्त गेहूं खरीदने के सख्त निर्देश दिए और अमाड़ी उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खुद कुछ बोरियों को खुलवाकर उनकी गुणवत्ता परखा और गेहूं को पंखा और छन्ना से साफ करवाकर गेहूं की तुलाई कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में मौजूद किसानों से चर्चा किया और पूछा- कोई समस्या हो तो बताएं। साथ ही उनसे खरीदी केन्द्रों में लाए गए गेहूं की मात्रा और गेहूं के बोए गए रकबे के संबंध में जानकारी ली।
प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है, ताकि अधिक संख्या में किसान स्लॉट बुकिंग कराकर गेहूं बेच सकेंगे। किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो एवं उपज विक्रय के लिए इंतजार न करना पड़े इसके लिये किसानों को जिले के किसी भी उपार्जन केन्?द्र पर उपज विक्रय करने की सुविधा उपलब्?ध है। उपार्जन केन्?द्र पर किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, बैठने के लिए छायादार स्थान, जन सुविधाएं आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। कलेक्टर ने किसानों से कहा है कि वे उपार्जन केन्द्र में छना हुआ साफ-सुथरा गेंहू लाएं। उपार्जन केन्द्र में हर हाल में एफएक्यू गुणवत्ता का ही गेहूं खरीदा जाए। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए कि गेहूं की खरीदी निर्धारित मानक अनुसार की जाए। लघु और सीमांत किसानों के साथ-साथ मध्यम, बड़े किसानों के लिए भी स्लॉट बुकिंग प्रारम्भ कर दी गई है। स्लॉट बुकिंग की तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है। जिले में अब तक 6 हजार 134 किसानों से 18 हजार 691 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा गई है और जिले में 24 हजार 743 किसानों से स्लॉट बुक कराया है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 2585 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रूपए प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है। किसानों से कहा गया है कि वे साफ-सुथरा गेंहू लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *