सहायक यंत्री को नोटिस: बगैर अनुमति बैठक में अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई, कलेक्टर ने तलब किया जवाब

जनमत हिन्दी। समय-सीमा की बीते सोमवार को आयोजित बैठक में बिना अनुमति और पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने गृह निर्माण मंडल की सहायक यंत्री ज्योति गर्ग को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। प्रत्येक सोमवार को शासन के निर्देशानुसार समय-सीमा बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं, विभागीय कार्यों, सीएम हेल्पलाईन, टीएल अंकित पत्रों पर समीक्षा की जाती है। कलेक्टर ने सहायक यंत्री ज्योति गर्ग को जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा है कि विभागीय कार्यदायित्व के कियान्वयन के लिए समय-सीमा की बैठकों में नियमित उपस्थित होना आपका दायित्व है, लेकिन सोमवार 2 मार्च को आयोजित समय-सीमा की बैठक में आप बिना अनुमति और सूचना के बैठक में अनुपस्थित पाए गए। कार्यों के प्रति लापरवाही सिविल सेवा नियम का उल्लंघन है। आपके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए, इसका जवाब सात दिन के अंदर प्रस्तुत करें। जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *