जनमत हिन्दी। कटनी शहर को स्वच्छता के उच्चतम मानकों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के तहत नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आयुक्त IAS तपस्या परिहार ने नेहरू वार्ड पहुंचकर वहां किए जा रहे डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्रीय निवासियों से घर-घर संपर्क कर कचरा कलेक्शन कार्य के संबध में सीधा संवाद भी किया। उन्हें स्वच्छता के नियमों की जानकारी दी। निगमायुक्त ने रहवासियों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने, कचरा वाहन में अलग-अलग देकर स्वच्छता की इस प्रतियोगिता में सहयोग करने के लिए कहा। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग तक सीमित नहीं है बल्कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर हर नागरिक को स्वच्छता के महायज्ञ का सहभागी बनाना है। इस दौरान निगमायुक्त परिहार द्वारा नेपाली मोहल्ला, बजरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रेसिडेंसियल, कार्मशियल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का आंकलन करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने, नाले- नालियों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, हैड सफाई दरोगा तेजभान सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वच्छता में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी: नगर निगम आयुक्त ने किया निरीक्षण, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था का लिया जायजा










Leave a Reply