कटनी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर: नगर निगम ने की कार्रवाई, एफआईआर के निर्देश दरकिनार

जनमत हिन्दी। कटनी नगर निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने शहर के दो स्थानों पर संचालित अवैध प्लाटिंग पर जेसीबी मशीन चलाकर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया। इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित कालोनी सेल के अधिकारी और कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल गंगाधर तिलक वार्ड के दो स्थलों ट्रांसपोर्ट नगर और साईं मंदिर के पीछे की गई इस कार्रवाई में बिना अनुमति विकसित किए जा रहे प्लॉटों को चिन्हित कर मौके पर पहुंची टीम ने निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध स्वीकृति के किसी भी प्रकार की प्लाटिंग करना नियमों के विरुद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान संबंधित भू-मालिकों को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कदम उठाया गया। नगर निगम ने शहरवासियों से कहा है कि किसी भी भूमि या प्लॉट की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *