जनमत हिन्दी। कटनी जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा, कटनी में आज जिला प्रभारी मनु मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठक में जिला समन्वय समिति, पार्षद दल, तथा जिला शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्षों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर मनु मिश्रा ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूती से लागू करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नवीन गठन, मंडलम कमेटियों के सशक्तिकरण तथा BLA-2 की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के निर्देश दिए, जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और प्रभावशाली हो सके।
बैठक के उपरांत उन्होंने पत्रकार बंधुओं से सौजन्य भेंट कर संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर चर्चा की।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं को उठाने एवं पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच खड़ी रहेगी।
।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी माननीय श्री मनु मिश्रा जी, शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, विधानसभा प्रभारी माननीय श्री राजेश चौबे जी, प्रियदर्शन गौर, विजय पटेल, राकेश जैन “कक्का”, बी.एम. तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, हरिशंकर शुक्ल, पंकज गौतम, गोल्डन पांडे, अजय कोल, जालेम यादव, प्रशान्त जायसवाल, ओमकार सिंह, सुधीर जैन, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, अहमद कुरैशी, सुशील जायसवाल, सौम्या राधेलिया, मीनाक्षी वाल्वी, माया चौधरी, हाजी गुलाम जाफर, रमेश मिश्रा, अजय वर्मा, राजेंद्र सोनी, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, राहुल पटेरिया, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा, श्याम यादव, शशि शेखर, इस्तियाक अहमद एवं इकलाक अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कटनी में कांग्रेस की बड़ी बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूती पर फोकस, कांग्रेस ने बनाई नई रणनीति































































































Leave a Reply