ऑनलाइन आईडी से चल रहा था सट्टा: 9 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़

जनमत हिन्दी। कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन लिफ्ट अंतर्गत आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे और कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडेय के नेतृत्व में साइबर सेल सहित पुलिस की चार विशेष टीम ने शहर के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन के संभावित ठिकानों में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा खेलते मिले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खेलने में उपयोग किए मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री भी जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों में नई बस्ती निवासी पंकज उर्फ हेमन्त पिता त्रिलोकी चंद्र खटीक, संतनगर निवासी विक्की पिता दिलीप कुमार पुरुषवानी, पुरानी बस्ती निवासी आजाद अहमद पिता सत्तार खान, ईश्वरीपुरा वार्ड निवासी साजिद अली जगमोहन वार्ड निवासी राम पिता रविशंकर निषाद, माधवनगर निवासी विजय पिता मोहनलाल मूलचंदानी, कैरिन लाइन निवासी संजय पिता लद्दा राम सोमवानी, एडीएम लाइन निवासी मुकेश पिता कन्हैयालाल दौलतानी, शुभ सिटी निवासी जय पिता नंदलाल इसरानी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 9 मोबाइल फोन, नगदी राशि, क्रिकेट सट्टा हिसाब- किताब और अन्य सहायक उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही ऑनलाइन आईडी बनाकर सट्टा खिलाने वाले मुख्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने जिले के लोगों से कहा है कि सट्टेबाजी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दे, ताकि क्रिकेट सट्टा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कहा है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *