जनमत हिन्दी। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान नगर में जलभराव की समस्या को रोकने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटनी नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों की बुधवार को आयुक्त तपस्या परिहार द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में नगर के निगमायुक्त तपस्या परिहार द्वारा नगर के विभिन्न चिन्हित स्थानों और नगर के विभिन्न वार्डो में संभावित जलभराव क्षेत्रों में की गई कार्रवाई, नाला-नाली सफाई, जल निकासी व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तथा आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षकों से उनके वार्ड के नाले और नालियों की सफाई व्यवस्था की क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी प्राप्त की और बचे हुए कार्य को जल्द पूरा कराते हुए संवेदनशील, जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्था पहले से ही तैयारियां की जाए। निगमायुक्त ने जल निकासी में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को नोटिस जारी कर हटाने की कार्रवाई करने, नाला सफाई के बाद मलबे को जल्द उठाने, मुख्य मार्ग के जल भराव वाले मार्ग में मुख्य मार्ग और नाली के बीच चैनल बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही बंधवा टोला, कुम्हार मोहल्ला, झिंझरी, अर्जुन पैलेस के पीछे, सागर पुलिया, जैन कॉलोनी राणा होटल के पास का नाला, गांधी गंज स्थित नारायण दाल मिल के पास का नाले से समुचित जल निकासी की व्यवस्था कराने के नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए खुले और खतरनाक नालों को ढकने, वार्ड के गड्ढों की फिलिंग कराने के साथ ही बाजार क्षेत्रों की नालियों से सुगम जल निकासी के लिए समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करें। साथ ही वर्षा के दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी, टुल्लू पंप, विद्युत कनेक्शन, वाहन और कर्मचारियों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। बैठक में नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
मानसून से पहले नगर निगम अलर्ट: जलभराव रोकने मैदान में उतरी टीम, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश



































































































Leave a Reply