कटनी स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा: ट्रेन के नीचे जा बैठा युवक, डेढ़ घंटे रुकी रही एक्सप्रेस ट्रेन

जनमत हिन्दी। कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सोमवार दोपहर एक युवक चलती ट्रेन के रुकते ही पटरियों के बीच बोगियों के नीचे जा घुसा। युवक की इस हरकत के कारण दानापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को करीब डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर प्लेटफार्म पर आकर रुकी थी। तभी लोगों की नजर जनरल कोच और बगल वाली बोगी के बीच कपलिंग पर बैठे एक व्यक्ति पर पड़ी। जब यात्रियों ने उसे वहां से हटने को कहा, तो वह भागने के बजाय सीधे बोगियों के नीचे पटरी के बीचों-बीच जाकर बैठ गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंचीं। युवक को बाहर निकालने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसे बाहर लाने के लिए पहले खाने-पीने की चीजों का लालच दिया गया और बाद में पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद आखिरकार आरपीएफ ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।  ट्रेन के डेढ़ घंटे तक एक ही स्थान पर खड़े रहने के कारण कोच के अंदर मौजूद यात्री, परेशान हो रहे थे।  कपलिंग के बीच बैठने और टे्रन के नीचे जाकर हंगामा का महौल बनाने वाले युवक को आरपीएफ ने  हिरासत में लिया गया है।   युवक से पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ नियमानुसार कार्रवाई की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *