जनमत हिन्दी। रंगनाथ थाना अंतर्गत बरगवां क्षेत्र में रविवार रात थूकने की बात पर शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक की चाकू के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में एक नाबालिग के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग की तलाश की जा रही है। रंगनाथ थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह ने बताया कि मूलत: बिहार राज्य के मधुबनी निवासी आसिफ अली पिता मुमताज अहमद (30) वर्तमान में रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत बरगवां क्षेत्र में रहता था, रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बरगवां स्थित संजय बजाज के ऑफिस के बाहर सड़क पर खड़े थे, तभी वहां मौजूद एक नाबालिग से विवाद हो गया। पुलिस का कहना है कि विवाद कारण सड़क पर थूकने जैसी एक छोटी सी बात थी। लेकिन थूकने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता गया और हिंसा में बदल गया। इसी बीच नाबालिग ने अपने पास रखी चाकू से हमला कर दिया। पैर में चाकू लगने से आसिफ सड़क पर गिर गया। चाकू के हमले में बाद नाबालिग वहां से फरार हो गया। घायल आसिफ को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान आसिफ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर पुलिस अस्पताल और वारदात स्थल पहुंची। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले नाबालिग की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। उसके संभावति ठिकानों में दबिश दी जा रही है। जल्द ही चाकू से हमला करने वाले को पकड़ लिया जाएगा। बतादें कि शहर में चाकूबाजी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं, इससे पहले भी चाकू से हमला कर हत्या की गई है। पुलिस ऐसा कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण चाकू बाजी की वारदातों पर रोक लगाई जा सके।
मामूली झगड़ा बना जानलेवा: नाबालिग ने चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, बढ़ती चाकूबाजी से शहर में दहशत










Leave a Reply