कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार: धोखाधड़ी के आरोप में कोलकाता पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा, दस दिन की रिमांड में आरोपी

जनमत हिन्दी। भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों में करीब 1000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पकड़ा और अदालत में पेश करने के बाद 10 दिन की रिमांड पर लिया है। यह मामला कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों से जुड़ा है। आरोप है कि रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका ने फर्जी दस्तावेजों और हस्ताक्षरों के जरिए पाठक परिवार की कई कंपनियों पर अवैध नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की। करीब 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार गोयनका पहले पाठक परिवार की कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रबंधन से जुड़े पद पर कार्यरत था। आरोप है कि इसी दौरान उसने वित्तीय अनियमितताएं कीं और कंपनी का माल बेचकर बड़े पैमाने पर गबन किया। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।  महेंद्र गोयनका और उसके सहयोगियों के खिलाफ कटनी में भी जालसाजी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ आरोपी लंबे समय से फरार हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *