जनमत हिन्दी। नर्मदा दाईं तट नहर में स्लीमनाबाद के समीप निर्मित देश की सबसे बड़ी वाटर टनल का पूरा होना कटनी के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा कराने में बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय के पिछले आठ वर्षों के लगातार प्रयास निर्णायक साबित हुए हैं। विधायक ने परियोजना की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ नियमित संवाद बनाए रखा। कार्य में आने वाली तकनीकी और आर्थिक बाधाओं को उन्होंने सरकार के समक्ष उठाया और उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी उन्होंने कई बार मुलाकात कर परियोजना को जल्द पूरा कराने के संबंध में सार्थक चर्चा की। आखिरकार उनके प्रयासों को सफलता मिली और नर्मदा का जल बहोरीबंद सहित तक पहुंचाने का सपना साकार हुआ।
विकास का नया अध्याय: बहोरीबंद को मिली ऐतिहासिक सौगात, विधायक प्रणय पांडेय के लगातार प्रयासों से साकार हुआ नर्मदा जल का सपना


































































































Leave a Reply