जनमत हिन्दी। मध्यप्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर निगम द्वारा कटाएघाट में ट्रेश क्लीनर मशीन से कराई जा रही नदी सफाई कार्य का महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निरीक्षण किया है। महापौर ने कहा कि कटनी नदी शहर की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर है, जिसके संरक्षण और स्वच्छता के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार अत्याधुनिक मशीनी तकनीक के माध्यम से नदी में जमा जलकुंभी, चोई, अन्य अवांछित सामग्री को हटाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे नदी के जल प्रवाह में सुधार होने के साथ स्वच्छता, सौंदर्य में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देगा। नगर निगम प्रशासन द्वारा कटाएघाट से प्रारंभ किया गया सफाई अभियान चरणबद्ध रूप से गाटरघाट तक संचालित किया जाएगा। मशीन के माध्यम से नदी की सतह पर तैरते कचरे को हटाकर जल धारण क्षमता बढ़ाने और वर्षा काल में जलभराव की समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियानÓ सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन को लेकर जनजागरूकता का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि वे जल स्रोतों में कचरा और पूजन सामग्री नहीं डालें और अभियान को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं। निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सुभाष साहू, जयनारायण निषाद, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी सहित अधिकारियों की मौजूदगी रही।































































































Leave a Reply