जनमत हिन्दी। कटनी जिले में कॉम्बिंग गश्त कराकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावों के पोल कोतवाली क्षेत्र में चोरी ने खोल दिया है। पुलिस की पूरी रात गश्त के बावजूद चोरों ने एक दुकानों निशाना बनाते हुए लाखों रूपए के मोबाइल चोरी कर पुलिस व्यवस्था को चुनौती दी है। कोतवाली थाना अंतर्गत बरही रोड स्थित एक मोबाइल दुकानों में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लगभग पांच लाख कीमत के 50 मोबाइल चोरी किए हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआएना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। दुकान संचालक प्रफुल्ल अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे 6 बदमाश दुकान में घुसे। उन्होंने बड़ी चालाकी से दुकान में रखे कई कंपनियों के लगभग 45 नए मोबाइल फोन चुरा लिए। बदमाश सिर्फ फोन अपने साथ ले गए और डिब्बे वहीं छोड़ गए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
कटनी में लाखों के मोबाइल चोरी: 6 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना































































































Leave a Reply