जनमत हिन्दी। कटनी के माधवनगर थाना अंतर्गत बंगला लाइन क्षेत्र में बम पटकने से बच्चों सहित सात लोगों के घायल होने के मामले में पुलिस ने चार युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 5 मार्च 2026 को रोहनी वंशकार द्वारा थाने आकर शिकायत करते हुए बताया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे परिवार के सदस्यों के साथ बंगला लाइन स्थित अपने घर के आगन पर बैठे थे, तभी बंगला लाइन के ही रहने वाले अा कुमार, मिंटु कुमार, आनु कुमार सहित उसके अन्य साथी आए और जान से मारने की नियत से पेट्रोल बम फैंक दिया। बम के फटने से फटने से शरीर में, चेहरे सहित अन्य भागों में परिवार के करीब आठ लोगों को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों में दबिश दी। इस बीच पुलिस ने मुखबिर सूचना पर पुलिस ने बंगला लाइन निवासी अा उर्फ अमन विरहा पिता अशोक विरहा (27), आर्यन उर्फ अनु धारक पिता रवि (20), ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल पिता राजकुमार (20), मिंटू उर्फ विकास पिता अशोक बिरहा (30) और नाबालिग को माधवनगर से पकड़ा गया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पेट्रोल बम उपलब्ध कराने वाले आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
आरोपियों को पकड़ने में माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एसआई योगेश मिश्रा, एसआई नवीन नामदेव, एएसआई राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, श्रीकांत सेन, सुग्रीवधर बड़गैया, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, नवीव शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, आदर्श बघेल, पंकज यादव, रणविजय, भानू पांडेय, मयंक सिंह, नन्दन कुमार और सायबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की भूमिका रही। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में की गई है।
बंगला लाइन बम कांड: पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, पूछताछ में स्वीकार की वारदात










Leave a Reply