कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में बनी रणनीति: ‘वोट चोरों–गद्दी छोड़ो’ नारे के साथ जनता से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस, चलेगा हस्ताक्षर अभियान

जनमत हिन्दी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा वोट चोरों-गद्दी छोड़ो अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए शनिवार को कटनी में कांग्रेस पार्षद दल और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी समय में प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर और प्रमुख चौराहों में शिविरों का आयोजन कर जनता को भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से जनता के वोट की चोरी के संबंध में जानकारी दी जाएगी।  बैठक में सभी पार्षदों और ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सभी लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में सहभागी बनने के लिए अपनी अपनी जवाबदारी ली। हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को वोट चोरी किए जाने के संबंध में बताएंगे। साथ ही भाजपा और चुनाव आयोग के मिलीभगत होने की जानकारी दी जाएगी, ताकि जनता को  पता चल सके कि जो सरकार वर्तमान में है वह वोट चोरी कर सत्ता में आई है।  बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व महापौर और पार्षद राजकुमारी जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय, आनंद पटेल,  उपनेता प्रतिपक्ष ईश्वर दास बहरानी, पार्षद मौसूफ अहमद, पार्षद फामीदा आफताब, पार्षद अजरा शाहीन, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, तुलाराम गौंटिया, आफताब अहमद, विनीत जायसवाल, दानिश अहमद, कपिल रजक की उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *