छोटी महानदी और उमड़ार नदी में रेत का अवैध खनन: सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

जनमत हिन्दी। कटनी जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली छोटी महानदी और उमड़ार नदी में अवैध रेत उत्खनन के आरोप सामने आए हैं। बुधवार सुबह छोटी महानदी के गुड़ा कला-देवरी घाट का एक वीडियो सामने आया, जिसमें बड़े पैमाने पर रेत का स्टॉक दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय निवासी विजय कुमार और रामानंद पंडित ने आरोप लगाया कि गुड़ा-देवरी रेत खदान में पिछले कई महीनों से अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है। उनका कहना है कि इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और खनिज विभाग को कई बार दी गई, लेकिन अब तक मौके पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों के अनुसार गुड़ा-देवरी के अलावा इमलिया, सांधी, भुड़सा संगम घाट, परसेल, विलायत खुर्द और खरहटा घाट पर भी रात के समय भारी मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। आरोप है कि नदियों के बहाव वाले क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में रेत निकाली जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार रेत निकाले जाने से नदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उनका यह भी आरोप है कि अवैध खनन से शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने सभी संबंधित घाटों की जांच कराने की मांग की है।जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खनिज विभाग की टीम संबंधित खदानों पर भेजकर जांच करेगी। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *